ग्रामीण बोले रात के समय पार्कों में बैठे रहने वाले असामाजिक तत्वों पर हो कार्रवाई
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
खेतड़ी । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ी पुलिस थाने में रविवार को सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। एएसपी फूलचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में ग्रामीणों ने असमाजिक तत्वों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में रात के समय पार्कों एवं कन्या विद्यालय परिसर के आसपास घूमने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई । उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की गतिविधियों से आमजन, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। इसके अलावा कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग भी रखी गई, ताकि अपराधों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
ग्रामीणों ने किन्नर समाज द्वारा बधाई के नाम पर जबरन धनराशि वसूलने की शिकायत करते हुए इस पर नियंत्रण की मांग की। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा बाहर से आकर नशे का सामान बेचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की आवश्यकता बताई।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा, डीएसपी राजेंद्र बुरड़क एवं थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद ने सभी सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध से जुड़ी सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जा सकता है। इस दौरान बैठक में अमरचंद शर्मा, डॉ. सोमदत्त भगत, प्रदीप सुरोलिया, नंदकिशोर, ओमप्रकाश, बलवीर सैनी, हनुमान, कैलाश स्वामी, पवन कुमार, अखिलेश शर्मा, अशोक कुमार, दीपक कुमार, ओमपाल, नरेश कुमार, रामवतार, महावीर प्रसाद, भवानी शंकर सहित अनेक लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News














