Advertisement
Home राजस्थान पाली दीपावली पर रोशनी से जगमगाया पाली, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दीपावली पर रोशनी से जगमगाया पाली, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दीपावली पर रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजा पाली शहर का भीतरी बाजार और महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से हुआ मां महालक्ष्मी का पूजन; भीतरी बाजार की आकर्षक सजावट देखने पहुंचे शहरवासी, सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद


प्रहलाद सिंह | पाली
पाली में रविवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में शहरवासियों ने घरों और प्रतिष्ठानों में मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए बाजार और चौराहे

दीपावली के अवसर पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। घरों, दुकानों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और सरकारी कार्यालयों में आकर्षक विद्युत सजावट की गई। रेलवे स्टेशन रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। वहीं भीतरी बाजार की आकर्षक सजावट देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे।

जनप्रतिनिधियों ने किया बाजार का निरीक्षण

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक भीमराज भाटी, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता-विकास बुबकिया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भीतरी बाजार पहुंचकर दीपावली की सजावट का जायजा लिया।त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे। लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में उत्साह और उल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

Advertisement