Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं थली गांव में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

थली गांव में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

कबड्डी प्रतियोगिता में थली की टीम ने लांबी अहीर की टीम को हराया

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

सिंघाना । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
सिंघाना पंचायत समिति के थली गांव में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नृसिंह मंदिर खेल मैदान पर आयोजित इस मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में थली, हमीरवास, हरनाथपुरा, लाड़ी का बास, टीकूपुरा, लांबी अहीर, पृथ्वीपुरा, ढाणी साँवल के गांवो की टीम शामिल हुई, जिसमे स्कूली विद्यार्थी, कॉलेज विद्यार्थी व अन्य श्रेणीयों के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौसेवक राजेंद्र कुमार थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नवीन कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रकार के परम्परागत खेलों का होना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में युवा खेलों से दूर होकर अन्य गतिविधियों में शामिल हो रहा है जो उनके भविष्य के लिए सही नहीं है। ऐसे में युवा खेलों के जरिए अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। इस खेल प्रतियोगिता में कब्बड्डी का मैच में थली व लांबी अहीर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमे थली की टीम ने 42 पॉइंट हासिल कर 12 पॉइंट के अंतर से विजेता का खिताब अपने नाम किया, वही लांबी अहीर की टीम ने 30 पॉइंट प्राप्त कर उपविजेता रही। सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लविश मेहता प्रथम, दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जीतू खटाणा प्रथम व सौलह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजनीश हरनाथपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्सा-कस्सी खेल प्रतियोगिता में थली की टीम विजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो व मैडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर गौ सेवक राजेंद्र पांडला, गौ सेवक धर्मेंद्र जायलवाल, रोशन सिराधना, सागर मास्टर, रघुवीर सिंह कसाना, बजरंगलाल जांगिड़, राजकुमार जांगिड़, डॉ. नवीन सिराधना, नितेश रावत, मनोज विकल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News

https://youtu.be/2XzcTXylvkY

 

Advertisement