नाईस चाहर ने एयर 3136 व आर्यन चौधरी ने एयर 7326 हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव, ग्रामीणों ने किया सम्मान
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
समसपुर गांव के वार्ड नंबर-2 के दो होनहार चचेरे भाई-बहन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मान किया। सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत प्रमोद चाहर ने बताया कि उनकी पुत्री नाईस चाहर ने नीट-यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एयर ) 3136 प्राप्त की है। वहीं उनके भाई प्रदीप चाहर के पुत्र आर्यन चौधरी ने एयर 7326 हासिल कर एमबीबीएस के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का मजबूत दावा पेश किया है। इस उल्लेखनीय सफलता पर दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का गांव में स्वागत किया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफल विद्यार्थियों नाईस चाहर और आर्यन चौधरी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों, गुरूजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो सकी। ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। समसपुर गांव के दो चचेरे भाई-बहन की इस सफलता से गांव में उत्सव जैसा माहौल है और हर ओर उनकी मेहनत एवं लगन की सराहना की जा रही है।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News











