Advertisement
Home राजस्थान चूरू पार्षद आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा की पहल पर स्वच्छता सेनानियों का सम्मान, दीपावली...

पार्षद आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा की पहल पर स्वच्छता सेनानियों का सम्मान, दीपावली पर किया प्रोत्साहित

चूरू के शिवाजी चौक पर दीपावली के अवसर पर पार्षद अनुराग शर्मा और सभापति विनय कुमार गोयनका ने स्वच्छता सेनानियों का सम्मान किया

शिवाजी चौक पर अभिनंदन समारोह आयोजित, सभापति विनय कुमार गोयनका ने पहल की सराहना कर सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह


चूरू। दीपावली के पावन पर्व पर शहर के सीटी पोस्ट ऑफिस के पास स्थित शिवाजी चौक पर रविवार को आर्किटेक्ट एवं पार्षद अनुराग शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता सेनानियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका रहे। इस पहल के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

स्वच्छता सेनानियों के योगदान को किया नमन

इस अवसर पर आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही शहरवासी स्वच्छ वातावरण में दीपावली का त्योहार मना पा रहे हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी भावना के साथ दीपावली पर उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि सभापति विनय कुमार गोयनका ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान करना सराहनीय कार्य है। ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनका मनोबल बढ़ता है।

गणमान्यजन और सफाई कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विमला शर्मा, बाबू टेलर, अमर मोरनी, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, संतलाल सहारण, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, रचना कोठारी, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, विकास, अशोक पंडित, हितेश शर्मा, निखिल प्रजापत, गिगराज शर्मा, कमल शर्मा और शशि सहित नगर परिषद के बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महेश बावलिया ने किया।

Advertisement