Advertisement
Home झुंझुनूं खेतड़ी खेतड़ी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार...

खेतड़ी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा किया बरामद

खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी पुलिस ने देर शाम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध रूप से लाया गया गांजा बरामद किया है। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर आ रहा है। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश की गई तो भोपालगढ़ रोड़ सांई धाम मन्दिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति लोहे की थडी के पिछे खड़ा नजर आया। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास करने लगा। जिसको थानाधिकारी ने नाम पता पूछा तो अपना नाम राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर लाल निवासी जेल का मोहल्ला खेतड़ी होना बताया। जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास अवैध रूप से लाया गया गांजा पाया गया। जब उससे गांजे के बारे में पुछताछ की गई तो वह संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर गांजा बरामद कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई हरीराम, एचसी पवन कुमार, कांस्टेबल ख्यालीराम, राजवीर सिंह आदि शामिल थे।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News

 

Advertisement