सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं से सप्ताह में दो बार एएनएम व आषा सहयोगिनी करेंगी सम्पर्क

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। चिकित्सा विभाग की ओर से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिये चलाये जा रहे सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत शनिवार 18 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस(पीएमएसएमए) पर जिले के चिकित्सा संस्थानों पर 6208 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई तथा टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार के लिये विषेष अभियान 15 जुलाई से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आयोजित पीएमएसएमए पर 225 गर्भवती महिलाओं का प्रथम रजिस्ट्रेषन किया गया तथा 6208 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को मुख्य सचिव की ओर से आयोजित विडियो कांफ्रेसिंग में निर्देष दिये है कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के सप्ताह में दो बार आषा सहयोगिनी व एएनएम सम्पर्क करेंगी। इसके अलावा जुलाई व अगस्त में डिलेवरी होने वाली उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को नियमित फालोअप चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर भी लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले में शनिवार को 620 निरीक्षण किये गये तथा 560 गर्भवती महिलाओं की हाउस विजिट की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के संचालन के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से मोबिलाइजेशन कर उन्हें स्वास्थ्य संस्थानों तक लाकर उनकी आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जाए एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

मातृ मृत्यु रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

आरसीएचओ डॉ. शशांक चैधरी ने बताया कि जिले मे मातृ मृत्यु रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सेक्टर स्तर पर सभी को निर्देशों की सख्ती से पालना करने के निदेश दिये गये हैँ। फील्ड मे कार्यरत सभी कार्मिको को हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, कोई भी गर्भवती एएनसी से वंचित ना रहेे, गर्भवती को प्रसवपूर्व् व प्रसवोत्तर सेवाएं, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान, एनिमिया, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पूर्व सी सेक्शन, जुड़वा गर्भ, कम उम्र, अधिक उम्र व अन्य गंभीर लक्ष्णो वाली गर्भवतियों को एच आर पी मे चिन्हित करने, कम से कम 4 एएनसी जांच करने, हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन, लम्बाई, यूरिन, एल्बमीन, एचआईवी जाँच, ब्लड शुगर की समय पर जाँच करवाने के निर्देश दिये है।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News