Advertisement
Home राजस्थान चूरू पेयजल संकट से जूझ रहे चंदेल नगर के ग्रामीणों ने जलदाय विभाग...

पेयजल संकट से जूझ रहे चंदेल नगर के ग्रामीणों ने जलदाय विभाग का खटखटाया दरवाजा

अनियमित जलापूर्ति से ग्रामीण परेशान, सामाजिक कार्यकर्ता अनिता जोशी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन; विभाग ने सोमवार तक समाधान का दिया आश्वासन

चूरू। जिला मुख्यालय के निकट स्थित चंदेल नगर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सामने आया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिता जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर गांव में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि करीब 150 घरों की आबादी वाले गांव में पेयजल आपूर्ति लंबे समय से अव्यवस्थित बनी हुई है। स्थिति यह है कि कई दिनों बाद पानी की सप्लाई होती है और वह भी केवल 15 से 20 घरों तक ही पहुंच पाती है। शेष परिवारों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पानी की कमी के कारण उन्हें खेतों में बने कुंडों से पानी लाकर दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट का असर पशुधन पर भी पड़ा है और पानी के अभाव में कई पशुओं की मौत हो चुकी है।ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की पेयजल व्यवस्था में तत्काल सुधार कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।जलदाय विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सोमवार तक मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने के प्रयास किए जाएंगे।ज्ञापन सौंपने के दौरान रतनलाल गोठवाल, हेमराज, बेगाराम, डिदाराम, हुणतमल, राकेश, विकास, संदीप कुमार, किशनलाल गोस्वामी, इन्द्रकुमार, लीछमणराम, भंवरलाल, जुगल किशोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

Advertisement