Advertisement
Home राजस्थान सीकर नीट यूजी 2026 में पाथ करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, पहले ही...

नीट यूजी 2026 में पाथ करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, पहले ही सत्र में 600 से अधिक विद्यार्थियों का चयन

112 छात्रों ने हासिल किए 600 से ज्यादा अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भी कई विद्यार्थियों ने बनाई उत्कृष्ट रैंक

सीकर।राहुल टांक
शिक्षा नगरी सीकर स्थित पाथ करियर इंस्टीट्यूट ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में नीट यूजी-2026 के परिणामों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। संस्थान के अनुसार इस वर्ष 600 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि 112 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।संस्थान के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यार्थियों ने प्रभावशाली रैंक हासिल की है। सामान्य वर्ग में ईशान सिंह ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 131, ईडब्ल्यूएस वर्ग में सौरभ शर्मा ने एआईआर 70 तथा केशव पारीक ने एआईआर 82 प्राप्त की। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में बच्चन प्रीत ने एआईआर 88 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।संस्थान प्रबंधन ने इन परिणामों का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के विश्वास और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। प्रबंधन का कहना है कि व्यक्तिगत मेंटरशिप, नियमित टेस्ट सीरीज, सुव्यवस्थित शैक्षणिक योजना, समयबद्ध शंका समाधान और अनुशासित अध्ययन वातावरण ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रबंधन ने कहा कि “पहला साल… बेमिसाल” केवल प्रचार का नारा नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परिणाम-केंद्रित तैयारी का प्रतिबिंब है। संस्थान ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेजों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।संस्थान का दावा है कि पहले ही शैक्षणिक सत्र में मिले इन परिणामों ने पाथ करियर इंस्टीट्यूट को सीकर के उभरते हुए प्रमुख नीट कोचिंग संस्थानों में अपनी पहचान दिलाई है।

Advertisement