राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित; उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी

चूरू। जिले की होनहार बेटी RJ ग्रेसी सैनी को उनके उल्लेखनीय योगदान और प्रेरणादायी उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘नवपीढ़ी प्रेरणादूत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायिका सीमा मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसी क्रम में ग्रेसी सैनी को उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
बेटियों और युवाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
ग्रेसी सैनी की इस उपलब्धि से चूरू जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने परिवार, शुभचिंतकों और जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि को युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।ग्रेसी को सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















