राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन

0
194

चूरूः रविवार को दक्ष प्रजापति भवन में राजस्थान दवा सेल्स प्रतिनिधी चूरु यूनिट की वार्षिक सभा आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि आज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सचिव ईश्वर सिंह नीमराणा, कोषाध्यक्ष सुरजीत सहारण, अनिल सैनी को मनोनित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एम.एम. पुकार, आईएमए सचिव डॉ. महेश शर्मा, चूरू ब्लॉक खण्ड अधिकारी डॉ. अहसान गौरी, कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण, उपाध्यक्ष संजय माथुर थे। इस अवसर पर डॉ. पुकार व डॉ. महेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। संजय माथुर ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया व पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में मनोज रक्षक, महेन्द्र जांगिड, अभिषेक अग्रवाल, सुरेश प्रजापत, नरेन्द्र सुरोलिया, रफीक मनियार, अनिल पारीक, सतीश कुमार, देवाराम, सुशील जागिड़, रमेश स्वामी, अब्दुल कादिर, राजेश सांखला, मनोज, निर्मल, राकेश जाट, सोनू, नितेश शर्मा, मनीष, शेरसिंह, आरिफ खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय पाल सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here