एनएच-52 पर ढाडर गांव के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई, कार जब्त; एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच रतननगर थाना पुलिस को सौंपी गई है।सदर थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एनएच-52 पर ढाडर गांव के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार सवार रामसरा निवासी मोहित कुमार (25), चूरू के चांदनी चौक निवासी जतिन भार्गव (22) तथा मुमताज हॉस्पिटल के पीछे निवासी अनवर (26) के कब्जे से 6.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा कार को भी अपने कब्जे में ले लिया।इस संबंध में सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में गहन जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार













