घर लौटे मकान मालिक को टूटा मिला ताला, 127 ग्राम सोना और ₹15 हजार नकद ले उड़े चोर; पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू। शहर की सैनिक बस्ती में दिनदहाड़े बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार सैनिक बस्ती सेक्टर-1 निवासी धर्मपाल सिंह (62) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई को दोपहर करीब 1:20 बजे वह अपनी पत्नी को पंखा सर्किल स्थित संजीवनी अस्पताल के पास उनकी दुकान पर छोड़ने गए थे। दोपहर करीब 2:45 बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला।घर के भीतर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और गेस्ट रूम में रखा दीवान भी खंगाला हुआ मिला। इसके बाद चोरी की वारदात का पता चला।परिवादी के अनुसार चोर घर से ₹15,000 नकद तथा अलमारी में रखे करीब 127 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषणों में सात सोने की अंगूठियां, 20 ग्राम की सोने की चेन, छह जोड़ी झुमके, एक गले का सेट और करीब 12 ग्राम की फूल-पातड़ी शामिल हैं।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार













