Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, फसलों को मिला...

चूरू में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, फसलों को मिला नया जीवनदान

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। लंबे समय के इंतजार के बाद मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली और सुबह हुई रिमझिम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह आसमान में घने बादल छाये रहे, इसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। सुबह करीब 7 बजे हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ, जो बाद में झमाझम बारिश में बदल गया। पिछले कई दिनों से चूरू में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था।

दो दिन तक तेज बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 21 और 22 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 23 से 27 जुलाई के दौरान कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। करीब दो सप्ताह बाद हुई इस बारिश से खेतों में मुरझाई फसलों को नया जीवनदान मिला, जिन्हें बारिश के अभाव में नुकसान हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिला मुख्यालय पर 14.2 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 32.0 दर्ज किया गया तथा बारिश के बाद शहर के निचलें इलाकों सहित कई स्थानों पर पानी जमा हो गया, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News

 

Advertisement