Advertisement
Home राजस्थान पाली देसूरी में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, नामांकन प्रक्रिया की दी जानकारी

देसूरी में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, नामांकन प्रक्रिया की दी जानकारी

सूरी उपखंड अधिकारी कार्यालय में पंचायती राज चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया को लेकर आयोजित प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला

 

जिला परिषद सदस्य से वार्ड पंच तक के प्रत्याशियों को निर्वाचन नियमों, जरूरी दस्तावेजों और नामांकन निरस्तीकरण के आधार बताए

देसूरी (पाली)।प्रहलाद सिंह चारण
पंचायती राज आम चुनाव-2026 को लेकर रविवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर, देसूरी में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन नियमों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच पदों के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और जरूरी प्रपत्रों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की जांच, नामांकन निरस्त होने के आधार तथा निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी भी दी गई।सूरी उपखंड अधिकारी कार्यालय में पंचायती राज चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया को लेकर आयोजित प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला

नामांकन प्रक्रिया में सावधानी बरतने पर जोर

रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं देसूरी उपखंड अधिकारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और नामांकन के दौरान होने वाली गलतियों से बचने के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाना रहा।

अधिकारियों ने प्रत्याशियों को निर्धारित निर्वाचन नियमों का पालन करने तथा नामांकन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रपत्र सही तरीके से प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला के माध्यम से प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत करवाया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया नियमों के अनुरूप संपन्न हो सके।

Advertisement