शेखावाटी ज्ञान सभा में शिक्षा और संस्कारों पर मंथन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले— चरित्र निर्माण से बनेगा सशक्त राष्ट्र, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नई शिक्षा नीति को बताया परिवर्तन का आधार

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

सीकर। राहुल टांक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्वविद्यालय के विधि भवन स्थित सेमिनार हॉल में ‘शेखावाटी ज्ञान सभा’ का आयोजन किया गया। “शिक्षा, संस्कार और विकसित भारत” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कृति आधारित मूल्यों को सुदृढ़ करने पर व्यापक चर्चा हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने की, जबकि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय मंत्री जयदीप रॉय, शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय, शिक्षाविदों, प्रबुद्धजनों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना केवल आर्थिक विकास से पूरा नहीं होगा, बल्कि इसके लिए शिक्षा और संस्कारों का संतुलित समावेश आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि चरित्रवान, राष्ट्रनिष्ठ और उत्तरदायी नागरिक तैयार करना है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना भी है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को आत्मसात कर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा में संस्कारों की महत्ता तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

  • INTERVIEWER INDIA

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News