बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र से सुरक्षित दस्तियाब
चूरू। एसपी दफ्तर से युवती के अपहरण के सनसनीखेज मामले में डीएसटी और कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 32 घंटे के भीतर युवती को सुरक्षित दस्तियाब कर लिया। पुलिस ने युवती भावना को बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र से बरामद किया है। मामले में पुलिस की तीन टीमें लगातार कार्रवाई कर रही थीं।यह कार्रवाई एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर की गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को गांव झाड़सर गजिया निवासी कृष्ण कुमार अपनी पत्नी भावना के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा था।भावना मूल रूप से बीकानेर जिले के नाथवाना गांव की रहने वाली है और बचपन से अपने ननिहाल सहजूसर में रह रही थी। कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने 18 मई को जयपुर में भावना के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों को युवती के परिजनों से जान का खतरा था, जिसके चलते वे सुरक्षा मांगने एसपी कार्यालय पहुंचे थे।रिपोर्ट के अनुसार दोनों एसपी दफ्तर के परिवादी कक्ष में बैठे हुए थे। इसी दौरान दर्जनों लोग वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट करते हुए भावना को जबरन घसीटकर बाहर ले गए। आरोप है कि हमलावर युवती को कार में डालकर अपने साथ ले गए तथा कृष्ण कुमार का बैग भी छीन लिया।घटना के बाद कोतवाली थाने में अपहरण, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में 18 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस ने युवती को सुरक्षित दस्तियाब कर लिया है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार
एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News



















