मोहल्ला व्यापारियान से गायब हुई बच्चियों का सहजूसर गांव से रेस्क्यू, रोमियो स्क्वॉड की तत्परता से परिजनों ने ली राहत की सांस
चूरू। शहर के मोहल्ला व्यापारियान क्षेत्र से बुधवार दोपहर खेलते-खेलते लापता हुई दो मासूम बच्चियों को कोतवाली थाना की रोमियो स्क्वॉड टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे 7 से 8 वर्ष उम्र की दो बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।इसी बीच शाम करीब 7:30 बजे कोतवाली थाना की रोमियो स्क्वॉड टीम को सूचना मिली कि सहजूसर गांव में दो छोटी बच्चियां अकेली घूमती हुई मिली हैं। सूचना मिलते ही रोमियो स्क्वॉड टीम प्रभारी लक्ष्मी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।पुलिस टीम ने बच्चियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उनसे परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। बच्चियां घबराई हुई थीं, लेकिन टीम ने समझाइश और स्नेहपूर्वक बातचीत कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी हासिल की।इसके बाद पुलिस टीम ने शहर में बच्चियों के परिजनों की तलाश शुरू की। देर शाम तक बच्चियों के परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्चियों को सुरक्षित देखकर भावुक हो उठे।आवश्यक औपचारिकताओं के बाद दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार
एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News


















