Advertisement
Home राजस्थान चूरू युवती के अपहरण मामले में खंडवा पट्टा के दो आरोपी गिरफ्तार

युवती के अपहरण मामले में खंडवा पट्टा के दो आरोपी गिरफ्तार

Screenshot

स्वागत कक्ष से युवती को जबरन ले जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

चूरू। एसपी दफ्तर के स्वागत कक्ष से युवती के अपहरण के मामले में डीएसपी और कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव खंडवा पट्टा निवासी योगेंद्र सिंह और राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया है।इस मामले में झाड़सर गजिया निवासी कृष्ण कुमार जाट की रिपोर्ट पर 18 नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं घटना में लापरवाही मानते हुए चार पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया जा चुका है।कोतवाली पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को कृष्ण कुमार बीकानेर जिले के नाथवाना निवासी भावना स्वामी के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा था। 19 वर्षीय भावना बचपन से अपने ननिहाल सेजूसर में रह रही थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी कृष्ण कुमार से जान-पहचान हुई थी।कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 18 मई को जयपुर में भावना के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों को युवती के परिजनों से जान का खतरा था, इसलिए वे सुरक्षा मांगने एसपी कार्यालय पहुंचे थे।रिपोर्ट के अनुसार दोनों एसपी दफ्तर के परिवादी कक्ष में बैठे हुए थे। इसी दौरान दर्जनों लोग वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट करते हुए युवती को जबरन घसीटकर बाहर ले गए। आरोप है कि हमलावर भावना को कार में डालकर अपने साथ ले गए और कृष्ण कुमार का बैग भी छीन लिया।घटना के बाद कोतवाली थाने में अपहरण, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को राउंडअप भी किया था। अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News

 

Advertisement