जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत, भामाशाहों ने सेटेलाइट अस्पताल में भेंट किया फर्नीचर
चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष में चूरू जिला मुख्यालय पर गढ़ परिसर के पास इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान भामाशाहों ने सेटेलाइट अस्पताल में फर्नीचर भेंट किया। इस दौरान पूर्व सभापति रामगोपाल बहड़ व छतर सिंह डागा सहित अतिथि भी मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची मानव सेवा है। मानवता की सेवा के लिए हमारी सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों से हम अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करें।जिला कलक्टर ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानवता की निस्वार्थ सेवा का वैश्विक प्रतीक है। सोसाइटी द्वारा आपदा, स्वास्थ्य संकट और जरूरत की वैश्विक परिस्थितियों में लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने चूरू अंचल में सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया।पूर्व सभापति रामगोपाल बहड़ व छतर सिंह डागा आदि अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने मिशन मधुहारी पोस्टर का विमोचन किया।समिति के सचिव रघुनंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण बंसिया, वाइस चेयरमैन बृजेंद्र दाधीच, सुरेश सराफ ,राजेश मांडवेवाला व राजकुमार भालेरीवाला ने अतिथियों का स्वागत किया।
सचिव रघुनंदन शर्मा ने स्वागत करते हुए सोसायटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। जगदीश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर चूरू नगर परिषद व रतननगर नगरपालिका की 150 स्वच्छता सैनिकों को साड़ी व मिठाई उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस मौके पर सुवटी देवी घनश्याम दास मांडवेवाला मातृ – शिशु कल्याण केंद्र व सेटेलाइट अस्पताल चूरू में भामाशाह हनुमान प्रसाद मानधाणिया द्वारा दो कूलर, शरद ताराचंद मरदा सेवा ट्रस्ट चूरू द्वारा दो व्हील चेयर, सराफ फाउंडेशन बैंगलोर द्वारा 6 पंखे, हरदत सारण व नवरत्न नवहाल द्वारा 5 थ्री सीटर बेंच, मंडावेवाला ट्रस्ट द्वारा संपूर्ण छत की मरम्मत व सोसायटी द्वारा 10 कुर्सियां प्रदान की गई। इस दौरान पीएमओ डॉ ओम प्रकाश धनिया, डॉ कोमल, डॉ मूमल, डॉ देवेंद्र, प्रधानाचार्य अमर सिंह कंस्वा, बाबू पाटिल, परमेश्वर तिवारी, हर्षित गेट, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापत आदि उपस्थित रहे। संचालन जगदीश शर्मा ने किया।
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड









