Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू के एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने संविधान लीडरशिप प्रोग्राम में देशभर में...

चूरू के एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने संविधान लीडरशिप प्रोग्राम में देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता की उपलब्धि से चूरू गौरवान्वित, सोशल मीडिया पर भी मिली सराहना

चूरू। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देशभर में संचालित “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं चूरू के एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इस उपलब्धि से चूरू जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।सद्दाम हुसैन की इस उपलब्धि को युवा नेतृत्व, संविधानिक मूल्यों और संगठनात्मक कार्यों के क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है।सद्दाम हुसैन की इस उपलब्धि को युवा नेतृत्व, संविधानिक मूल्यों और संगठनात्मक कार्यों के क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है। सद्दाम हुसैन की इस सफलता पर जिलेभर में खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Screenshot

भारतीय युवा कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक एवं एक्स (ट्विटर) पेज पर भी उनकी उपलब्धि को साझा किया गया है, जहां कार्यकर्ताओं और युवाओं द्वारा लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

 

Advertisement