Advertisement
Home राजस्थान चूरू इंसानियत एकता सेवा समिति का सातवां स्थापना दिवस मनाया

इंसानियत एकता सेवा समिति का सातवां स्थापना दिवस मनाया

Screenshot

चूरू। जिला मुख्यालय पर गुरुवार देर शाम इंसानियत एकता सेवा समिति का सातवां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समिति के छह वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समिति द्वारा राजकीय डीबी अस्पताल परिसर में दो सीमेंटेड बेंच लगाने तथा ठंडे पानी की व्यवस्था करने सहित विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इब्राहीम सोलंकी रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी मोहम्मद रफीक राजगढ़िया ने की। संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने स्थापना दिवस पर समिति की छह वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था ने लगातार सामाजिक क्षेत्र में अनेक नेक कार्य किए हैं। समिति उपाध्यक्ष एवं अध्यापक वसीम अली ने सदस्यों से संगठित रहकर समिति को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति संयोजक नौशाद खान, अयूब खान, असलम खान, बिलाल खान, सुलेमान मनीहार, आसिफ लुहार, गुलाम हुसैन गौरी, शाहरुख मनीहार, जावेद खान, अबरार खान, जाहिद खान, शोयब खान, रेहान खान, शमशाद खान, सोयल खान, अरमान खान, समीर खान, माज अहमद खान, आदिल चौहान सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान ने किया तथा व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥

ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

 

Advertisement