स्टेशनरी और किताबों के नाम पर वसूली रोकने व जांच कराने की उठाई मांग
चूरू। जिले में निजी विद्यालयों द्वारा स्टेशनरी, किताबों एवं पाठ्य सामग्री के नाम पर अभिभावकों से की जा रही कथित मनमानी वसूली के विरोध में बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।जिला कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में निजी विद्यालयों की जांच करवाने तथा अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन दिनेश भामासी के नेतृत्व में सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया कि कई निजी विद्यालय अभिभावकों पर तय दुकानों से ही स्टेशनरी और किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस प्रकार की मनमानी वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषी विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।साथ ही अभिभावकों को अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार बाजार से स्टेशनरी एवं किताबें खरीदने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।इस दौरान रुपेश भामासी, सोमदत्त शर्मा सेजूसर, राजूराम प्रजापत रायपुरिया, गौतम सैनी, अंकुश दुधवा, राजेन्द्र रामपुरा, कपिल ढाका, राहुल भाम्बू, बाबूलाल खीचड़, संदीप फगेड़िया, हितेश पुनिया, विजेन्द्र पुनिया, प्रमोद भाकर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई

















