महिला सशक्तीकरण योजनाओं पर हुई चर्चा, लखपति दीदी और नमो ड्रोन दीदी योजनाओं को बताया आत्मनिर्भरता का माध्यम
सीकर । राहुल टांक
जिले की जाजोद ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मातृशक्ति से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित लखपति दीदी एवं नमो ड्रोन दीदी जैसी अभिनव योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। नारी शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक कदमों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों को मजबूत किया जा रहा है तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई















