राजस्थान की मशहूर कॉमेडी जोड़ी के दोबारा साथ आने से फैंस में खुशी की लहर
सीकर। राहुल टांक
मशहूर कॉमेडियन बन्नू और पंकू के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। दोनों कलाकार हाल ही में आमने-सामने मिले, एक-दूसरे को गले लगाया और पुराने मतभेदों को भुलाकर नई शुरुआत का संदेश दिया।समझौते की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों की जोड़ी को फिर से साथ देखने को लेकर उत्साह जाहिर कर रहे हैं।राजस्थान की इस लोकप्रिय कॉमेडी जोड़ी ने अपने हास्य वीडियो और देसी अंदाज से लाखों लोगों का मनोरंजन किया है। विवाद के कारण दोनों लंबे समय से अलग-अलग काम कर रहे थे, लेकिन अब उनके दोबारा साथ आने की संभावना ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।माना जा रहा है कि आने वाले समय में बन्नू और पंकू फिर से साथ मिलकर कॉमेडी वीडियो में धमाल मचाते नजर आ सकते हैं।
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई















