अगुणा मोहल्ले में होगी विशाल दुर्गा पूजा

FILE PHOTO
FILE PHOTO

9 दिन बाहर से आये कलाकार सजायेंगे विभिन्न झांकिया

चूरू।अगुणा मोहल्ला वार्ड 43 में आगामी शरदीय नवरात्र में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।समाजसेवी निरंजन बेदा ने जानकारी देते हुए बताा कि पिछले 13 वर्षों से निरंतर जारी 9 दिवसीय विशाल दुर्गा पूजा का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर मोहन लाल बेदा, पार्षद राकेश दाधिच,मुन्ना सरोठिया,नरेश भाटी निरंजन सेन,प्रवीण बेद, सुरेन्द्र स्वामी,जयसिंह,सुरेन्द्र बेदा,अमित,योगेश शर्मा सहित कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं।इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा व परंपरागत तरीके से माँ दुर्गा के पंडाल को सजाया गया है ।उन्होंने बताया कि बाहर से आये कलाकारों द्वारा 9 दिनों तक माँ के दरवार में विभिन्न रंग बिरंगी झांकिया सजाई जाएगी ।गौरतलब है कि इस दुर्गा पूजा में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में भक्तगण सुबह शाम पूजा आरती में भाग लेते हैं अष्टमी को यज्ञ हवन जागरण व नवमी को कन्या पूजन व विसर्जन किया जाता है ।

CHURU : विधानसभा चुनाव 2023 को जिले में मुस्तैद है प्रशासन — जिला कलक्टर