अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकार मातुराम वर्मा ने मिठाई खिलाकर किया अभिनंदन


पिलानी। झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
झुंझुनूं जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता एवं विप्र सेना के प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष महेश बसावतिया का पिलानी में आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार मातुराम वर्मा तथा पिलानी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जगदीश प्रसाद शर्मा ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
झुंझुनूं से पिलानी पहुंचे विप्र सेना के प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश बसावतिया, पुजारी सेवक महासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी, शिक्षाविद् नरेंद्र शर्मा एवं ब्राह्मण नेता रामचंद्र शर्मा पाटोदा का अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकार मातुराम वर्मा ने अपने निवास स्थित स्टूडियो में मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात पिलानी पब्लिक स्कूल परिसर में विद्यालय के डायरेक्टर जगदीश प्रसाद शर्मा एवं रवि शर्मा ने सभी अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान महेश बसावतिया का विशेष अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। अतिथियों ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए मातुराम वर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा एवं रवि शर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान और पारस्परिक आत्मीयता का संदेश दिया।
















