गरीब के विकास को प्राथमिकता दी — मण्डेलिया

0
207

चूरू। चूरू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याषी रफीक मंडेलिया ने मंगलवार को चूरू देहात क्षेत्र में जन सम्पर्क शुरू किया। मंडेलिया ने डेढ दर्जन से अधिक गावों में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार की मंहगाई राहत योजनाओं के बल पर फिर से काग्रेस की सरकार बनेगी। सरकार की योजना से आमजन को लाभ मिला है। विषेष रूप से गांव व गरीब के विकास को प्राथमिकता दी गई है। मंडेलिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सात नई गारंटी योजनाओं के लागू होने से प्रत्येक महिला के खाते में प्रतिवर्ष दसहजार रूपये तथा आम आदमी को 500 रूपये में गैस सिंलेडर मिलेगा। उन्होने भाजपा के विधायक राजेन्द्र राठौड पर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड करने के आरोप लगाते हुए कहा कि 6 बार विधायक बनने के बावजुद राठौड ने क्षेत्र का विकास नही करवाया जिसके कारण आगामी चुनाव में उनमें जनता का सामना करने की हिम्मत नही थी। इसलिए तारानगर पलायन कर गयें। कांग्रेस प्रत्याषी मंडेलिया ने कहा कि इस बार चूरू के विकास को अहमियत देते हुए कांग्रेस को विजयी बनाना चाहिए। मंडेलिया ने कहा कि चूरू विधानसभा क्षेत्र के गावों में नहर का पानी लाने तथा बडे उधोग लगाकर बैरोजगारों की समस्याओं कास्थायी समाधान किया जायेगा। पूर्व विधायक सुचित्रा आर्य ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितेषी है। चूरू क्षेत्र का सोभाग्य है कि मंडेलिया जैसा नेतृत्व मिला है। संभाओं को पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, जिला परिषद सदस्य कमला पुनियां, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आदूराम न्यौल, रामप्रताप कांटिवाल,वरिष्ठ नेता विधाधर मेघवाल, आषाराम सैनी, रामेष्वर प्रजापति, जंगषेर खां, नानकराम डूडी,सुनील मेघवाल, एनके झारिया, शेर खान मलखाण, शमषेर भालू खां, सुखाराम घिंटाला, प्यारेलाल दानोदिया, जयचंद मेघवाल, जमील चौहान, डूंगरसिंह, ईमरान खोखर, आसिफ खान,सद्दाम हुसैन, हरिराम पुनियां, महेष ढूकिया, मोमन शर्मा , बंषीलाल शर्मा , मामचंद गोदारा आदि ने भी सभाओं को संबोधित किया। सभाओं का संचालन लीलाधर चुलैट ने किया। चूरू देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किषोर धान्धू के अनुसार ग्राम गाजसर, कडवासर, सहजुसर, झारिया, सोमासी, आसलखेडी, चंदेलनगर, ढाणी नायकान, खींवासर, जोडी, कोटवाद टिब्बा, कोटवाद ताल, धमेरी, ढाणी कुम्हारान, कोटवाद नाथोतान, ढाणी गोरस्यान, करणीसर में ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याषी रफीक मंडेलिया का मालार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के सैकडो कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस में आस्था प्रकट करते हुए सदस्यता ग्रहण की। रफीक मंडेलिया ने सभी कां कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here