भागवत कथा सुनने मात्र से ही नर का कल्याण- पंडित भीम शास्त्री

0
419

सरदारशहर। गोरक्षक सत्यवादी श्री वीर तेजाजी मंदिर बंधनाऊ दिखनादा में चल रह रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पं. भीमजी शास्त्री कंवलासर द्वारा कथा का वाचन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में लिखें श्लोक केवल भगवान की आराधना और उनके चरित्र का वर्णन ही नहीं बल्कि कथा मेंं वह सारे तत्व हैं जिनके माध्यम से जीव अपना तो कल्याण कर ही सकता है साथ में अपने से जुड़े हुए लोगों का भी कल्याण कर सकता है।

जीवन में व्यक्ति को अवश्य ही भागवत कथा श्रवण करना चाहिए। इससे जीव का कल्याण होता है। व्यास जी ने भागवत कथा में चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। मुख्य यजमान पुजारी रामप्रताप तरड़, साँवरमल जाखड़ द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पं.देवकीशन, पं. राधेश्याम पारीक ने वैदिक मंत्रो के द्वारा भागवत महापुराण की पूजा करवाई। कथा में प्रसाद का वितरण किया गया।

CHURU : चूरूवासियों के लिए यादगार बना साहित्य मनीषी प्रभा खेतान के स्मृति दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here