Advertisement
Home चूरू सरदारशहर प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इन्टक खंड चूरू की बैठक, मांगों को लेकर...

प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इन्टक खंड चूरू की बैठक, मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान

सरदारशहर। शहर के रेलवे स्टेशन के पास श्रमिक कल्याण केंद्र में प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इन्टक चूरू के जिलाध्यक्ष संजय कुमार गुर्जर की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में चूरू से पधारे संगठन के प्रदेश सचिव पुष्कर दत्त शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा ,अयूब खान, फुलाराम चौधरी व मनीष वर्मा आदि ने संबोधित करते हुए नियमित कर्मचारियों की डीपीसी, ओवर टाइम का अलग से भुगतान व पदोन्नति आदि मुख्य मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर खंड अध्यक्ष गोकुलराम गुर्जर, महामंत्री सुमेरमल शर्मा, अशोक कुमार पारीक, श्याम सुंदर, नवीन कुमार, किशन गोपाल, महेंद्र सिंह, भंवरलाल शर्मा, मनीराम मेघवाल, बीरबलराम सारण, प्रेम पुरी, भंवरलाल भाट, श्याम सुंदर भार्गव, निर्मल नाई सहित समस्त टेक्निकल कर्मचारी मौजूद रहे।संचालन अशोक पारीक ने किया।

CHURU : चूरूवासियों के लिए यादगार बना साहित्य मनीषी प्रभा खेतान के स्मृति दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन

Advertisement