राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्षों की घोषणा

0
338

चूरू जिले के तीन नेताओं सहित कुल 44 पदों के लिए की राजनैतिक नियुक्तियां, रेहाना रियाज को महिला आयोग, कृष्णा पूनियां को क्रीडा परिषद, अनिल शर्मा को सार्वजनिक प्रन्यास मंडल की ​सौंपी जिम्मेदारी

चूरू। बडे लम्बे अरसे के बाद आखिर प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड व निगमों में अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है।प्रदेश सरकार ने बुधवार देर शाम जिले के तीन नेताओं समेत कुल 44 लोगों की राजनैतिक नियुक्तियों की घोषणा की है।प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल में भले ही जिले का प्रतिनिधित्व ना हो लेकिन राजनैतिक नियुक्तियों में प्रदेश सरकार ने चूरू जिले को तरजीह दी है। जिले के तीन प्रमुख नेताओं को आयोग, बोर्ड व निगमों में अहम पद दिए गए हैं। महिलाकांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज को राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजगढ विधायक कृष्णा पूनियां को राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष तथा सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा को राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त नियुक्तियों के बाद से ही जिलेभर में खुशी की लहर है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया है।

रेहाना रियाज को सौंपी महिला आयोग की कमान

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज को राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनोनीत किया है। वर्ष 2018 के बाद से ही प्रदेश में महिला आयोग अध्यक्ष पद रिक्त था जिसके चलते बहुत से केस पेंडिंग थे। रेहाना रियाज की नियुक्ति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में पेंडिंग चल रहे महिलाओं के हित के कार्य शीघ्रता से निस्तारित किए जाएगें। आपको बता दें कि रेहाना रियाज 80 के दशक से जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदों पर कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी सेवाए दे चुकी है।

कृष्णा पूनियां संभालेगी क्रीडा परिषद

राज्य सरकार ने जानी मानी एथलीट और डिस्कस थ्रेाअर कृष्णा पूनियां को राज्स्थान राज्य क्रीडा परिषद की जिम्मेदारी सौंपी है।कृष्णा पूनियां भारत की पही महिला एथलीट है जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक ​जीता है।सन् 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में कृष्णा पूनियां ने क्लीन स्वीप किया था। कृष्णा पूनियां ने एक चुनावी रैली के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी तथा वर्तमान में वे जिले के राजगढ विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। कृष्णा पूनियां के पति द्रोणाचार्य अवार्डी विरेन्द्र पूनिया वर्तमान में बतौर मुख्य खेल अधिकारी राजस्थान के रूप में अपनी सेवाएं दे रहें हैं।

अनिल शर्मा को राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल की जिम्मेदारी

सरदार विधायक के पुत्र और कांग्रसी नेता अनिल शर्मा को राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अनिल शर्मा की पहचान चूरू जिले के ​वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के रूप में है और युवाओं में इनका काफी क्रेज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here