जिला कलक्टर ने किया योग मेदान का निरीक्षण

0
899

चूरू । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2018 को चूरू में होने वाले कार्यक्रम स्थल लोहिया क्रीडा स्थल बागला स्कूल खेल मेदान का जिला कलक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल ने निरीक्षण किया व समस्त व्यवस्थायें सुव्यवस्थित करवाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों कों निर्देश दिये। इससे पूर्व ए.डी.एम राकेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभागों के मुखिया अधिकारियों की बैठक ली। व आयोजन से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की। कलक्टर साहब के निरीक्षण व बैठक में डॉ. अशोक कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी कार्यक्रम, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. लीलाधर लाटा व डॉ.कमल वषिष्ट ,खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा,जिला शि्क्षा अधिकारी प्रारम्भिक शि्क्षा चूरू सम्पत राम , जिला षिक्षा अधिकारी सैकेण्डरी पित्तराम काला, किषन लाल
गहनोलिया प्राचार्य, ए.ई.एन नगर परिषद, वृत निरीक्षक पुलिस चुरू, देवकरण गुरावा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी आदि अधिकारी व योगाचार्य डॉ. मनोज शर्मा मोजुद थे। कार्यक्रम के प्रोटोकॉल अनुसार आज प्रातः जिला खेल स्टेडियम में युवा खिलाडियों के साथ योग विषयक व्याख्यान व सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा, कोच रमेश पूनियाँ, की सहभागिता में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. लीलाधर लाटा व डॉ. कमल वषिष्ट व डॉ. मनोज शर्मा ने खिलाडियों को खेल के क्षेत्र में योग की महत्ता संबधी जानकारी दी व अपने जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here