पोषबडा का प्रसाद वितरित

चूरू। भैरव विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को जौहरी सागर स्थित भैरव मंदिर प्रांगण में पोषबड़ा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने पोषबडो का प्रसाद ग्रहण किया।

परिषद के रामोतार लोहिया और जगदीश रिबियेवाला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विजय शर्मा, पूर्व सभापति रमाकांत औझा, उपसभापति अनवर थीम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह कोटवाद, फतेहचन्द सोती, पदम सिंह, प्रवक्ता हेमसिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ठाकुरमल शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, अजय लोहिया, संतोष महनसरिया, राजेन्द्र मोहता, भजनलाल शर्मा, शरद गोरसिया, मोहनलाल गढ़वाल सहित भैरव विकास परिषद के सभी सदस्यों ने आगंतुको को प्रसाद वितरित किया।ADVT