Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं में दुपहिया वाहनों की नई नंबर सीरीज 20 नवंबर से, मनपसंद...

झुंझुनूं में दुपहिया वाहनों की नई नंबर सीरीज 20 नवंबर से, मनपसंद नंबर लेने का मिलेगा मौका

झुंझुनूं में 20 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली दुपहिया वाहनों की नई RJ18BE नंबर सीरीज और फैंसी नंबर ऑनलाइन आवेदन की जानकारी।

RJ18BE सीरीज होगी शुरू, फैंसी नंबरों के लिए फैंसी पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन


 

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
झुंझुनूं में दुपहिया वाहन खरीदने वालों के लिए खास खबर है। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से दुपहिया वाहनों के पंजीयन के लिए नई नंबर सीरीज RJ18BE आगामी 20 नवंबर से शुरू की जाएगी। नई सीरीज शुरू होने के साथ ही वाहन मालिकों को अपने पसंदीदा और आकर्षक नंबर हासिल करने का मौका मिलेगा।

जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं में वर्तमान में संचालित नंबर सीरीज के अतिरिक्त दुपहिया वाहनों के लिए नई सीरीज RJ18BE खोली जा रही है। यह सीरीज 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि जो वाहन स्वामी अपनी पसंद के फैंसी या मनपसंद नंबर लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि से आधिकारिक फैंसी पोर्टल (FANCY PORTAL) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके लिए इच्छुक वाहन स्वामियों को पोर्टल पर उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। नई सीरीज शुरू होने से दुपहिया वाहन मालिकों को अपनी पसंद के आकर्षक नंबर चुनने का अवसर मिलेगा। ऐसे में मनपसंद नंबर लेने के इच्छुक वाहन स्वामी 20 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का लाभ उठा सकेंगे।

Advertisement