डाइट में नवनिर्मित जल-मंदिर का उद्घाटन

0
189

चूरू।। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), चूरू में ढाणी लांबा के स्व. अनची देवी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. नारायण सिंह लांबा की पुण्य स्मृति में जल मंदिर का निर्माण पुत्रवधू  कुलदीप लांबा एवं पुत्र निहाल सिंह लांबा ने करवाया है। जल-मंदिर का उद्घाटन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य गोविंद सिंह राठौड़ ने विद्या देवी, विजयपाल सिंह लांबा, ईश्वर सिंह लांबा, विनोद कुल्हरी, मेघराज ढाका, दीपक कुल्हरी, मोनिका कुल्हरी, महावीर सिंह, शिवराज सिंह, तुलसीराम चाहर, चिरंजीलाल शर्मा, संजीव मेहड़ा, पवन मेहडा, प्रदीप तेतरवाल, विद्या लांबा आदि की उपस्थिति में लांबा परिवार की दोहिती पलाक्षी कुल्हरी को जल पिलाकर  किया।डाइट प्राचार्य ने पर्यावरण मित्र निहाल सिंह लांबा द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि लांबा निरंतर डाइट के प्राकृतिक वातावरण को समृद्ध कर रहे हैं। उप प्राचार्य डॉ सत्यनारायण स्वामी ने डाइट में निहाल सिंह द्वारा लगाए गए 137 प्रजाति के पौधों के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता विजयलक्ष्मी शेखावत, कुसुम शेखावत, उमा सारस्वत, ओमप्रकाश बारूपाल, संदीप महरोलिया, संत कुमार दहिया, बजरंग लाल मीणा, हंसराज मीणा, राकेश मोठसरा आदि ने आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया।  रामनिवास चाहर, विद्या ग्रोवर एवम कृष्ण कुमार ग्रोवर, महावीर सिंह तेतरवाल, विनोद कुमार कुल्हरी ने भी विचार व्यक्त किए। निहालसिंह लांबा ने कहा कि रामनिवास चाहर एवम डाइट परिवार की प्रेरणा से मुझे ये पुनीत कार्य करने का सौभाग्य मिला है। संचालन डॉ पीयूष शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here