सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन

0
809
संघर्ष समिति के संभागीय पर्यवेक्षक शेरसिंह प्रतापगढ़ आए, महा आक्रोश रैली के लिए बनाई रणनीति

प्रतापगढ़। अखिल राजस्थान कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, प्रतापगढ़ की ओर से सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों के निराकरण एवं केंद्र के समान वेतनमान के लिए जयपुर में प्रस्तावित महाआक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तय करने हेतु शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिले से जयपुर रैली में 500 से ज्यादा कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने जमकर सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा आक्रोश जताया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संघर्ष समिति के संभागीय पर्यवेक्षक शेरसिंह ने कहा कि राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा समिति किसी भी सूरत में संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। समिति के प्रवीण सिंह भाटी, नरेश पाल राणावत धरियावद ने बताया कि कर्मचारी संगठनों की चाहते हैं कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप केंद्र सरकार के समान 1 जनवरी 2016 से वेतनमान लागू किया जाए एवं समस्त परिलाभ देते हुए एरियर का नगद भुगतान किया जाए। राज्य सरकार की अधिसूचना दिनांक 30 अक्टूबर 2017 की अनुसूची 5 में किए गए संशोधनों को निरस्त कर पूर्व में जारी अधिसूचना दिनांक 28 जून 13 के अनुसार ग्रेड पे एवं निर्धारित मूल वेतन के आधार पर ही मूल वेतन देते हुए पे मैट्रिक्स निर्धारित किया जावे। राज्य सरकार द्वारा केंद्र के समान पे मैट्रिक्स दी जाए। सुराज संकल्प पत्रा 2013 में कर्मचारी कल्याण के लिए की गई घोषणाओं की क्रियान्विति सभी अधीनस्थ मंत्रालय एवं अन्य संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। न्यूनतम ग्रेड वेतन 3600 किया जाए। रिक्त पदों को भरते हुए राज्य सरकार के अधीन अस्थाई संविदा मानदेय अंतर्गत कर्मचारियों को नियमित किया जाए एवं समस्त चुनावी वादे पूरे किए जाए। वर्ष 2004 के पश्चात नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना की नीति समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। न्यायालय द्वारा कर्मचारी हित में किए गए समस्त निर्णय की पालना सुनिश्चित की जाए। पदों की कटौती को समाप्त किया जाए।
इस दौरान राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद् प्राध्यापक, रेसला जिलाध्यक्ष विक्रम कोठारी, धीरेन्द्र मीणा, मुकेश खारडिया, राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सरोवा, भारत सोलंकी, हरीश मीणा, मनीष मीणा, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष कंवरलाल मीणा, गिरीजाशंकर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलामंत्राी नितेश सोमानी, जाकिर हुसैन, राजस्थान शिक्षक संघ पंचायती राज के जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र व्यास, पशु चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठौड़, विरेन्द्र सिंह, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के जिलाध्यक्ष सुनिल मेघवाल, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष कांतिलाल निनामा, राजस्थान गिरदावर संघ के जिलाध्यक्ष नवीन जैन, हमीद, राजस्थान शिक्षक संघ रेस्टा के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के जिलाध्यक्ष दिलीप गुर्जर, प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष भोपराज साहू, शारीरिक शिक्षक संघ से गोविंद दुबेला एवं शहजाद हुसैन इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here