Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं संवेदनशील बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर , शांतिपूर्ण मतदान के लिए...

संवेदनशील बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर , शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर-एसपी मैदान में

चूरू में सहायक जनसंपर्क अधिकारी से जनसंपर्क अधिकारी पद पर पदोन्नत मनीष कुमार घांघू

झुंझुनूं और चिड़ावा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश , कानून-व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
पंचायती राज आम चुनाव – 2026 के दूसरे चरण के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने पंचायत समिति झुंझुनूं एवं चिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।चूरू में सहायक जनसंपर्क अधिकारी से जनसंपर्क अधिकारी पद पर पदोन्नत मनीष कुमार घांघू

अधिकारियों ने विशेष रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने माखर, इस्लामपुर, नूनिया गोठड़ा, नरहड़, अरड़ावता और श्योपुरा स्थित संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली गई।

जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि मतदान दलों और मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देने पर जोर दिया। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने बताया कि आगामी दो दिनों में रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।चूरू में सहायक जनसंपर्क अधिकारी से जनसंपर्क अधिकारी पद पर पदोन्नत मनीष कुमार घांघू

इस दौरान प्रत्येक बूथ पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने तथा चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने पर जोर दिया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने चिड़ावा स्थित पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सतर्कता बरतने के संबंध में निर्देश दिए गए।प्रशासन और पुलिस की संयुक्त सक्रियता का उद्देश्य दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाना है। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement