Advertisement
Home राजस्थान चूरू स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया...

स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया सहायता स्टीकर का विमोचन

Screenshot

प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित लोगों की मदद के लिए जुटाई जाएगी सहयोग राशि; जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड के माध्यम से आमजन तक पहुंचेंगे स्टीकर

चूरू। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय चूरू के तत्वावधान में भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर सहायता स्टीकर का विमोचन किया गया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने स्टीकर का विमोचन करते हुए संगठन के सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की सराहना की।सीओ गाइड सुभिता महला ने बताया कि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि स्काउट एवं गाइड संगठन सदैव सेवा, सहयोग और मानवता के कार्यों में अग्रणी रहा है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रभावित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संगठन की ओर से किए जाने वाले प्रयास सराहनीय हैं।मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने बताया कि स्थापना दिवस पर जारी किए गए सहायता स्टीकर जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत स्काउट एवं गाइड के माध्यम से आमजन तक पहुंचाए जाएंगे। स्टीकर वितरण से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता और राहत कार्यों में किया जाएगा।इस अवसर पर स्थानीय संघ सचिव ओमप्रकाश, गाइडर अनीता बोहित, रेंजर प्रीति शर्मा, ज्योति सैनी, रिद्धिमा शर्मा एवं चेतना सोनी उपस्थित रहे।

Advertisement