Advertisement
Home राजस्थान चूरू सभापति विनय गोयनका ने वार्ड 21, 38 और 41 का किया निरीक्षण

सभापति विनय गोयनका ने वार्ड 21, 38 और 41 का किया निरीक्षण

चूरू में वार्ड 21, 38 और 41 के निरीक्षण के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनते नगर परिषद सभापति विनय गोयनका

बिजली, पेयजल, जल निकासी और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर लिया फीडबैक; अधिकारियों को मौके पर दिए समाधान के निर्देश

चूरू। नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने शहर के वार्ड संख्या 21, 38 और 41 का औचक निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था की स्थिति देखी तथा वार्डवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जलभराव और पेयजल समस्याओं पर जताई चिंता

निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने सभापति के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं। लोगों ने बिजली के खंभों को दुरुस्त करवाने, वार्ड संख्या 38 में बरसाती पानी की निकासी के उचित इंतजाम करने और बारिश का पानी घरों में प्रवेश करने से रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की।इसके अलावा वार्ड में लगे वाटर सप्लाई पंप को ठीक करवाने, जलदाय विभाग की पाइपलाइन दुरुस्त करवाने तथा सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई गई।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सभापति विनय गोयनका ने वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को बिजली, पेयजल, जल निकासी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

नियमित निरीक्षण से समस्याओं के समाधान पर जोर

गोयनका ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वार्डों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। आमजन से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली जा रही है, ताकि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।निरीक्षण के दौरान पार्षद इस्लाम खान, भाजपा नगर मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, भागीरथ सैनी, सुल्तान खान, मदन गोपाल बालान, पार्षद भंवर गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement