Advertisement
Home राजस्थान चूरू शहीद भगत सिंह जयंती पर लोहिया कॉलेज में माल्यार्पण, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष...

शहीद भगत सिंह जयंती पर लोहिया कॉलेज में माल्यार्पण, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

चूरू के राजकीय लोहिया महाविद्यालय में भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि देते विद्यार्थी

छात्रशक्ति ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, दिग्विजय सिंह सहनाली के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर जताया शोक

चूरू। पुनीत सोनी
राजकीय लोहिया महाविद्यालय में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर छात्रशक्ति की ओर से श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके देशप्रेम, साहस तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।

भगत सिंह के संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भगत सिंह के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। छात्रनेता विशाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की समस्त छात्रशक्ति ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान भी किया गया।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहनाली के अकाल निधन पर शोक व्यक्त किया गया। छात्रशक्ति की ओर से दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुमित रतनपुरा, अनिल, अमित, सुनील, देवेंद्र सिंह, नरेश, अभिजीत, राहुल, रविंद्र, मोनू, अशोक, अमित, पीयूष और आनंद सहित बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।छात्राओं में कालज, पुष्पा, दीक्षित, भूमिका और आयुषी सहित अन्य छात्राओं ने सहभागिता निभाई। कृषि विज्ञान संकाय के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Advertisement