समर्थकों और वार्डवासियों ने किया स्वागत, नवनिर्वाचित पार्षद ने क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
चूरू। नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 15 से नवनिर्वाचित पार्षद शाहरुख खान ने वार्ड में धन्यवाद यात्रा निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। यात्रा के दौरान उन्होंने चुनाव में समर्थन और विश्वास जताने वाले वार्डवासियों का अभिनंदन किया।
समर्थकों ने किया स्वागत
धन्यवाद यात्रा के दौरान समर्थकों और वार्डवासियों ने पार्षद शाहरुख खान का स्वागत किया तथा उन्हें जीत की बधाई दी। यात्रा में संजय भाटी, पार्षद इस्माइल, नोमान आरिफ रिसालदार, आसिफ एडवोकेट, आदिल खान, आदिल एडवोकेट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ खान सहित अनेक कार्यकर्ता और वार्डवासी शामिल हुए।
विकास कार्यों के लिए मिलकर करेंगे प्रयास
पार्षद शाहरुख खान ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिले जनसमर्थन के लिए वे सभी मतदाताओं के आभारी हैं और वार्ड के विकास में सभी को साथ लेकर चलेंगे।














