टाउन हॉल में युवा संबल मेले में जिला कलक्टर सुराणा ने रोजगार अवसरों की ली जानकारी, आशार्थियों से किया संवाद, मेले में 283 आशार्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन



ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में युवा संबल मेला 2026 का उद्घाटन किया तथा आशार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर एडीएम अर्पिता सोनी, संयुक्त निदेशक जगदीश निर्वाण, संयुक्त निदेशक श्यामलाल साटोलिया, सहायक निदेशक दिनेश चौधरी, सुरेश सारस्वत आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं को संबल मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि स्किल मिसमैच नहीं हो, अपनी योग्यता के अनुरूप फील्ड चुनें। स्किल मिसमैच के कारण रोजगार क्षेत्र में आए गैप को कम करें। उन्होंने कहा कि कोई काम छोटा नहीं होता। बड़े सपने देखें और आवश्यक कौशल अर्जित कर कमियों को ढूंढकर दुरुस्त करें। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन अनुभवों, उनकी लिखित पुस्तकों से सीखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने बूट कैंप का जिक्र करते हुए कहा कि चूरू में 20 टीमों ने स्टार्टअप बनाए हैं। उन्होंने जिले में पुस्तक संवाद, कोड चूरू आदि शिक्षा नवाचार के बारे में चर्चा की। जिला कलक्टर ने मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया तथा चयनित आशार्थियों का सम्मान किया।
संयुक्त निदेशक जगदीश निर्वाण ने कहा कि सरकार युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम कर रही है। सरकार के प्रयासों से रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सुरेश सारस्वत ने युवाओं को अवसरों का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्ति और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। रोजगार सहायक निदेशक दिनेश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मेले में 27 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 727 बेरोजगार आशार्थियों ने पंजीयन करवाया व 541 आशार्थियों ने मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 283 आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इस दौरान संदीप न्यौल, संजय गोस्वामी, मुकेश कुमार, मनीषा राठौड़, जितेंद्र सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी व युवा आशार्थी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News













