छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज की निंदा; फसल बीमा समेत विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
मलसीसर । झुंझुनूं । अजीत जांगिढ़
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बाडेट के किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। किसानों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व किसान सभा के तहसील उपाध्यक्ष प्रमोद स्वामी ने किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारे लगाए और छात्र आंदोलन पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा की। सभा को संबोधित करते हुए कामरेड महिपाल पूनिया ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से संसद मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग कर किसी नई एवं निष्पक्ष संस्था के माध्यम से नीट परीक्षा आयोजित कराने की मांग की। प्रदर्शन में सरपंच प्रतिनिधि यज्ञपाल, मंदरूप धतरवाल, कुलदीप फोगाट, भगवानराम स्वामी, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश चंदेल, सुरेश मीणा, कृष्ण महला, कुरडाराम प्रजापत, मोहित जालंद्र, दीपक सामरिया, सुभाष धतरवाल, अशोक मीणा, राजेंद्र थाकन, मूलचंद धतरवाल, कुरडाराम बेनीवाल, भंवरलाल धतरवाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इसके बाद किसानों ने मलसीसर में फसल बीमा एवं अन्य मांगों को लेकर चल रहे धरने को अपना समर्थन दिया। साथ ही उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में स्वतंत्रता सेनानी भूराराम की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि आवंटित करने की मांग भी उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News










