Advertisement
Home राजस्थान चूरू ईद-उल-जुहा पर्व पर पुरानी मरकजी ईदगाह में अदा की गई नमाज

ईद-उल-जुहा पर्व पर पुरानी मरकजी ईदगाह में अदा की गई नमाज

Screenshot

चूरू। शहर की पुरानी मरकजी ईदगाह में ईद-उल-जुहा का पर्व धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। शहर ईमाम अनवार कादरी ने नमाज अदा करवाते हुए अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह नजर आया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। इस दौरान विधायक हरलाल सहारण सहित कांग्रेस के पदाधिकारी भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि ईद-उल-जुहा का पर्व त्याग, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। सभी धर्मों के त्योहार हमें आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश एवं जिले में सुख-शांति और तरक्की की कामना करते हुए लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह परिसर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, सुरेश सारस्वत, अख्तर खान, कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधु, आशाराम सैनी, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, रामेश्वर प्रजापति, विधाधर मेघवाल, विमल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रामचंद्र सुंडा, बजरंग बजाड़, कृष्ण सुंडा व मोहन टेलर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement