Advertisement
Home राजस्थान चूरू सात्यूं गांव में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता SPL का शुभारंभ, उमड़े खेलप्रेमी

सात्यूं गांव में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता SPL का शुभारंभ, उमड़े खेलप्रेमी

सात्यूं गांव में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता SPL का उद्घाटन करते तनवीर खान

AICC सदस्य तनवीर खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन, फ्लड लाइट की रोशनी में मुकाबले देखने उमड़े सैकड़ों खेलप्रेमी

चूरू। निकटवर्ती सात्यूं गांव में खेलप्रेमियों के लिए रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता SPL का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सदस्य तनवीर खान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने तनवीर खान का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया।

समारोह में उनके साथ पहुंचे नासिर खान एडवोकेट, आसिफ अली खान, विक्की कस्वा, प्यारेलाल बगड़िया, अली हसन, सिकंदर लुहार और रौनक शर्मा सहित अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया।

खेल प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास

मुख्य अतिथि तनवीर खान ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर माध्यम है। खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयास की सराहना करते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना और पूरी ईमानदारी के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

पिच पर बल्लेबाजी कर की प्रतियोगिता की शुरुआत

उद्घाटन मैच से पहले तनवीर खान मैदान में पहुंचे और पिच पर बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने दोनों टीमों के कप्तानों और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया तथा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ब्रह्म नगर पैंथर और डायनेमिक टीम के बीच खेला गया। फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में शुरू हुई प्रतियोगिता को देखने के लिए सात्यूं सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में पहुंचे।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य उमाशंकर शर्मा, गिरधारी सिंह, नरेंद्र दूत, बलराम कस्वां, नासिर एडवोकेट, आसिफ सामदखानी, विक्की कस्वां, प्यारेलाल बगड़िया, अली हसन, सिकंदर लुहार, रौनक शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement