ढूकिया के नेतृत्व में साफा पहनाकर किया सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत के मार्गदर्शन में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में महेन्द्र चन्दवा को प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।नियुक्ति के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में चन्दवा के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र चन्दवा को साफा एवं दुपट्टा पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महेन्द्र चन्दवा लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहकर जनसेवा और संगठन मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके समर्पण और कार्यशैली का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में सरपंच सोहनलाल मेघवाल, पूर्व सरपंच सुरेश थाकन, महेन्द्र सिंह गढ़वाल, बीरबल भांबू, प्रवेश सिहाग, प्रदीप गढ़वाल, मुकेश कुमार कस्वां, सांवरमल कुमावत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










