Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू टैलेंट्स विला ओपन माइक में 50+ कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

चूरू टैलेंट्स विला ओपन माइक में 50+ कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

चूरू टैलेंट्स विला ओपन माइक में प्रस्तुति देते नवोदित कलाकार

गायन, कविता, कॉमेडी, मिमिक्री, हिप-हॉप, रैप और वादन से सजा मंच, हर्षिता व सोयल खान चुने गए ‘परफॉर्मर ऑफ द डे’

चूरू। अमित तिवारी
नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत टैलेंट्स विला की ओर से 20 सितंबर को भारतीय रोड स्थित नेचर पार्क के पास द फूड फेनेटिक कैफे में ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू के अलावा सरदारशहर, फतेहपुर, रतनगढ़, जयपुर सहित विभिन्न शहरों से पहुंचे 50 से अधिक नवोदित कलाकारों ने अलग-अलग विधाओं में प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत भगवती पारीक मनु ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद गायन, कविता, शायरी, कॉमेडी, मिमिक्री, हिप-हॉप, रैप और वादन सहित विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने मंच साझा किया।गायन के क्षेत्र में लखन शर्मा, जयकिशन जांगिड़, हिमांशु, जतिन, करिश्मा, प्रिया स्वामी, सनी और इरफान कुरैशी सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।कविता एवं शायरी में अंकित, सुनील, दिनेश, वर्षा, सार्थक और पीयूष ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। वहीं कॉमेडी में अनिश खान, शक्ति और अक्षय ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

मिमिक्री और हिप-हॉप ने बांधा समां

शंकर जांगिड़ और मेघना ने मिमिक्री की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। मेघना ने डोरेमॉन की मिमिक्री भी प्रस्तुत की। हिप-हॉप एवं रैप में नफीस, अजय, निमेल, आदित्य, अंशु सैनी और विक्की ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से ऊर्जा भर दी।

कार्यक्रम में गणपत जी ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया। वहीं नन्हे कलाकार हर्षित ने चित्रों का प्रदर्शन कर अपनी कला का परिचय दिया। इसके अलावा ओम भगतानी, भावना प्रजापत, रोहिताश स्वामी, मनीष शर्मा, राहुल, जय, संदीप जांगिड़, नूर, शीतल सोनी, विनीता स्वामी और सुशीला प्रजापत सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं।

हर्षिता और सोयल खान बने ‘परफॉर्मर ऑफ द डे’

कार्यक्रम में हर्षिता और सोयल खान को संयुक्त रूप से ‘परफॉर्मर ऑफ द डे’ चुना गया। चयन प्रक्रिया में बजरंग कथक, आशीष गौतम ‘आशु’ और आदित्य सिंह चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन अंकुशा बुंदेला एवं पूनम शर्मा ने किया।

18 महीने से नवोदित कलाकारों को मंच दे रहा टैलेंट्स विला

टैलेंट्स विला के संस्थापक प्रदीप कथक ने बताया कि संस्था पिछले करीब 18 महीनों से नवोदित कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के ऐसे कलाकार, जिन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते, उन्हें मंच प्रदान करना इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के समापन पर आदित्य सिंह चौहान ने सभी कलाकारों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के माध्यम से चूरू में विभिन्न विधाओं से जुड़े नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए साझा मंच मिला।

गीत-संगीत की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता, कविता-गजलों ने लूटी महफिल

सुरों, गजलों और कविताओं से गुलजार हुई चूरू की शाम

चूरू में ‘आर्टिस्ट प्रीमियर लीग’ क्रिकेट प्रतियोगिता, आशीष गौतम की टीम बनी विजेता

 

 

Advertisement