महिलाओं ने गणगौर उत्सव में किया लोक संस्कृति को साकार

नगर श्री सभागार में मांडी गणगौर कार्यक्रम, गीत-नृत्य की प्रस्तुतियों से सजा आयोजन

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित नगर श्री सभागार में छः न्याति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला श्री मांडी गणगौर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समसा एडीपीसी सरिता आत्रेय थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि रजनी सहल व वीणा गौड़ थी। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणगौर माता का पूजन कर किया गया। रंग-बिरंगे परिधानो में सजी-धजी युवतियों व महिलाओं ने लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी त्रिवेदी, सुषमा शर्मा, विमला शर्मा, निर्मला जोशी, विद्या बाघ, शशि चंदेल, पुष्पा तंवर, अचला शर्मा ने गायन की शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसी क्रम में रेखा शर्मा, निशा शर्मा, कृतिका शर्मा, विनिता शर्मा, उषा सैनी, विजयश्री व पूजा ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर एडीपीसी सरिता आत्रेय ने कहा कि हिन्दू संस्कृति को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जरूरी है। इस अवसर पर दीपिका शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा व सौहार्द का भाव पैदा होता है। इससे पूर्व महिला ईकाई सदस्य चंदा बंशिया, नीरू शर्मा, प्रीति दाधीच, सरिता इंदोरिया, विमला जोशी, ममता शर्मा, नेहा, मोनिका शर्मा, शशी चोटिया व इशिता शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। विदेशी पर्यटकों ने भी कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम में हारमोनियम पर विजयलक्ष्मी व ढ़ोलक पर लीलाधर कथक ने संगत दी। कार्यक्रम का संचालन आनंद बाला दुबे ने किया।

चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद

चूरू में ABVP की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 12 सत्रों में संगठन और अभियानों पर चर्चा

‘विकसित राजस्थान रन’ | राजस्थान दिवस पर हजारों युवाओं ने लगाई दौड़