पुलिस लाइन मैदान में लगे मेले में एक ही छत के नीचे उपलब्ध विभिन्न उत्पाद
चूरू। पुलिस लाइन मैदान में केंद्रीय विद्यालय के सामने रविवार को मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट की ओर से ईद महोत्सव मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी जय यादव व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमएम पुकार ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेले में लगी स्टॉल्स का अवलोकन किया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेला संचालक बलदेव सैनी ने बताया कि शहरवासियों को एक ही छत के नीचे मनपसंद उत्पाद वाजिब रेट पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले, वुडन आइटम, सौंदर्य प्रसाधन, गिफ्ट आइटम, खाद्य उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, गारमेंट, हैंडलूम, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और प्लास्टिक के उत्पाद मिलेंगे। इस अवसर पर सदर थानाधिकारी स्वाति (डीएसपी), मनोज शर्मा, डॉ. नदीम खान, शंकर लाल सैनी, पवन यादव, पप्पू गुर्जर, कैलाश सैनी, नौरंग खोथ आदि मौजूद थे।












