Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सीकेआरडीएम हॉस्पिटल में अब मिलेगी हैंड सर्जरी और जटिल हड्डी रोगों के...

सीकेआरडीएम हॉस्पिटल में अब मिलेगी हैंड सर्जरी और जटिल हड्डी रोगों के उपचार की विशेषज्ञ सुविधा

डॉ. राजेश रतन गोयल देंगे सेवाएं , हाथ की जटिल चोटों, नसों व टेंडन की सर्जरी और जोड़ प्रत्यारोपण का मिलेगा आधुनिक उपचार

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार की दिशा में सीकेआरडीएम हॉस्पिटल झुंझुनूं ने महत्वपूर्ण पहल की है। हॉस्पिटल के डॉक्टर लालचंद ढाका ने बताया कि हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ रोग, जोड़ प्रत्यारोपण तथा हैंड सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राजेश रतन गोयल की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से अब झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को हाथ की जटिल चोटों, नसों एवं टेंडन की क्षति, जन्मजात विकृतियों तथा जटिल हड्डी एवं जोड़ रोगों के आधुनिक उपचार की विशेषज्ञ सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

डॉ. राजेश रतन गोयल चिकित्सा क्षेत्र में प्रतिष्ठित शैक्षणिक योग्यताएं एवं विशेष प्रशिक्षण प्राप्त विशेषज्ञ हैं। उन्होंने एमबीबीएस, एमएस (ऑर्थोपेडिक्स), एम्स भोपाल से शिक्षा प्राप्त करने के साथ डीएनबी ऑर्थोपेडिक्स एवं एमएनएएमएस की योग्यताएं हासिल की हैं। इसके अलावा उन्होंने एम्स भोपाल एवं सीएमसी वेल्लोर से हैंड सर्जरी एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी में विशेष फेलोशिप प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

डॉ. गोयल को हाथ की गंभीर एवं जटिल चोटों, नसों और टेंडन की चोटों, जन्मजात विकृतियों तथा हाथ से संबंधित विभिन्न जटिल बीमारियों के आधुनिक उपचार एवं सर्जिकल प्रबंधन में विशेष दक्षता हासिल है। हैंड सर्जरी एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के क्षेत्र में उनका विशेष प्रशिक्षण मरीजों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। विशेष रूप से ऐसे मरीजों को लाभ मिलेगा, जिन्हें हाथ की गंभीर चोटों अथवा कार्यक्षमता प्रभावित होने की स्थिति में विशेष सर्जिकल उपचार की आवश्यकता होती है।

हॉस्पिटल में डॉ. गोयल के माध्यम से घुटना प्रत्यारोपण, कूल्हा प्रत्यारोपण, हाथ की जटिल सर्जरी एवं पुनर्निर्माण, फ्रैक्चर का उपचार तथा रीढ़ की सर्जरी सहित हड्डी एवं जोड़ रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। हॉस्पिटल में 24 घंटे सातों दिन इमरजेंसी सेवा तथा कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति से क्षेत्र के मरीजों को जटिल हड्डी रोगों एवं हैंड सर्जरी के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता में कमी आएगी और उन्हें अपने जिले में ही उन्नत चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

डॉ. राजेश रतन गोयल की नियुक्ति को झुंझुनूं के चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञ सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे हड्डी, जोड़ एवं हाथ की जटिल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार के नए विकल्प उपलब्ध होंगे।

Advertisement